फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher suspended for misbehaving with students and staff

धर्मशाला: विद्यार्थियों और स्टाफ से दुर्व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

Wed, 02 Oct 2024 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2024 10:33 AM IST
सार

शिक्षक पर निलंबन की यह गाज उसके प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के साथ गलत बर्ताव के कारण गिरी है।

विज्ञापन
Teacher suspended for misbehaving with students and staff
निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड पालमपुर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत टीजीटी अध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर निलंबन की यह गाज उसके प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के साथ गलत बर्ताव के कारण गिरी है। अभिभावकों ने करीब तीन माह पहले इसको लेकर शिकायत की थी। इसकी पड़ताल के बाद अब शिक्षा विभाग ने टीजीटी अध्यापक को निलंबित कर डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय चंबा में तुरंत प्रभाव से नियुक्ति देने को कहा है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने शिक्षक को निलंबित करने के लिखित आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले पालमपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में तैनात एक टीजीटी अध्यापक के विरुद्ध स्कूल के स्टाफ सहित अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि शिक्षक का बर्ताव जहां प्रिंसिपल और स्कूल के स्टाफ के साथ सही नहीं था, वहीं स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को भी शिक्षक सही से नहीं पढ़ाता था। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत बच्चाें के अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से की थी। इसके बाद इस शिकायत को उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। निदेशालय से संबंधित टीजीटी शिक्षक के विरुद्ध जांच बिठाई थी। अब जांच पूरी होने के बाद शिक्षक को दोषी पाया गया और उस पर यह निलंबन की गाज गिरी है। सूत्रों का कहना है कि संबंधित शिक्षक को जब उसके सस्पेंशन आर्डर जारी होने की भनक लगी तो वह प्रिंसिपल के टेबल पर छुट्टी की एप्लीकेशन छोड़ गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि निदेशालय से आए आदेशों के बाद टीजीटी शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक को निलंबित कर चंबा स्थित शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में उनका हेडक्वार्टर फिक्स किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed