फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher In faviour of Ug Exam

यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करवाने की वकालत

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher In faviour of Ug Exam
कॉलेज शिक्षकों ने निदेशालय को भेजे सुझाव, प्रथम वर्ष के छात्रों को किया जा सकता है प्रमोट
विज्ञापन

शिमला। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते स्थगित की गईं परीक्षाओं और प्रथम वर्ष में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पर शिक्षकों ने विभाग को सुझाव भेजे हैं। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने निदेशक उच्चतर शिक्षा को तीन सुझाव भेजें है। कॉलेज शिक्षकों ने कहा है कि स्नातक डिग्री कोर्स की स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए इंतजार किया जा सकता है।

यूजी कोर्स के द्वितीय और तृतीय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मई अंत या जून में हालात सामान्य होने पर दो शिफ्ट में करवाई जाएं। सुबह के सत्र में द्वितीय वर्ष और दोपहर बाद तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं। संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह महासचिव डॉ. आरएल शर्मा ने कहा कि कॉलेजों में यूजीसी, प्रदेश सरकार और विभाग के निर्देशों पर पाठ्यक्रम पूरा करवा दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार प्रमोट किया जा सकता है। स्थिति सुधर जाती है तो प्रथम वर्ष की जुलाई या अगस्त माह में आंतरिक परीक्षाएं भी करवाई जा सकती हैं। निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा यूजी परीक्षाओं को लेकर कॉलेज प्राचार्यों से वीरवार दोपहर तक सुझाव मांगे थे। इस पर राजधानी शिमला के संजौली, कोटशेरा, आरकेएमवी के प्रचार्यों ने भी सुझाव भेजे हैं। अब परीक्षा पर फैसला निदेशालय और सरकार ही लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed