{"_id":"6a5907c6f899e20d8504a5ce","slug":"teacher-death-case-forensic-report-and-suicide-note-will-reveal-the-secrets-all-four-accused-presented-in-co-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुसाइड नोट खोलेंगे राज, चारों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुसाइड नोट खोलेंगे राज, चारों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षिका आशिमा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को गुरुवार को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षिका आशिमा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को गुरुवार को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अब जांच सुसाइड नोट और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर केंद्रित हो गई है। पुलिस का मानना है कि दोनों अहम साक्ष्यों से मौत के कारणों और घटना के क्रम से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
विज्ञापन
तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को फिर सुंदरनगर अदालत में पेश किया जाएगा। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा शिक्षिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की गई। आरोपियों से पारिवारिक विवाद, घटना के घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की गई। वहीं, सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान फॉरेंसिक विशेषज्ञों से कराया जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन