शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी ने नदी में लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जेबीटी शिक्षक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति की मौत के पत्नी ने नदी में छलांग लगा दी। हिमाचल की लाहौल घाटी में को एक जेबीटी शिक्षक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद जेबीटी प्रशिक्षु की पत्नी ने कारदंग पुल से भागा नदी में छलांग लगा दी।
महिला लापता है जिसे तलाशने के लिए सर्च आपरेशन जारी है। शिक्षक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार ओथंग स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक सुशील व उसकी पत्नी जेबीटी प्रशिक्षु वीना केलांग अस्पताल के साथ किराये के कमरे में रह रहे थे।
मंगलवार को दोस्त दिनेश ने मेडिकल बनाने के लिए सुशील को कॉल किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। जिस पर वह केलांग अस्पताल के समीप किराये के कमरे पर पहुंचा। जहां उसने सुशील को बेहोश पाया। उपचार के लिए सुशील को केलांग अस्पताल ले जाया गया।
दोनों की एक तीन माह की बच्ची
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वीना ने कारदंग पुल से भागा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने मौके से वीना के कपड़े बरामद किए हैं। अभी लापता वीना का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वीना को तलाश कर रही है। सुशील व वीना के इस कदम से हर कोई सन्न है।
दोनों की एक तीन माह की बच्ची है। डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक सुशील के कब्जे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।