फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tcp himachal Once the map is passed, you can construct a building anytime, a big relief for the people

Himachal News: एक बार नक्शा पास करवाने पर कभी भी कर सकेंगे भवन निर्माण, लोगों को बड़ी राहत

Sun, 24 Nov 2024 06:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Nov 2024 06:05 AM IST
सार

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम की परिधि में एक बार भवन का नक्शा पास होने के बाद उसे हमेशा के लिए स्वीकृति माना जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
tcp himachal Once the map is passed, you can construct a building anytime, a big relief for the people
एक बार नक्शा पास करवाने पर कभी भी कर सकेंगे भवन निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम की परिधि में एक बार भवन का नक्शा पास होने के बाद उसे हमेशा के लिए स्वीकृति माना जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच साल बाद एक्सटेंशन देने का झंझट ही खत्म कर दिया है। इससे पहले नक्शा पास होने के बाद लोगों को पांच साल के भीतर भवनों का निर्माण करना अनिवार्य था। निर्माण कार्य न करने की स्थिति में नक्शे को लेकर एक्सटेंशन लेनी पड़ती थी। बाकायदा इसके लिए राशि जमा करनी होती थी। लेकिन सरकार ने अब यह झंझट खत्म कर दिया गया है। इस फैसले से हजारों लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन


इससे पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और नगर निगम एरिया के लोग नक्शे को एक्सटेंशन को लेकर आवेदन करते रहते थे। इसमें भवन के निर्माण कार्य न करने पर लोगों को ठोस कारण बताना होता था। इसके बाद लोगों से फीस वसूल की जाती थी। उसके बाद एक साल के लिए यह एक्सटेंशन दी जाती थी। एक्सटेंशन न लेने पर नक्शा को रद्द माना जाता था। लेकिन अब यह सुविधा हो गई है कि एक बार नक्शा पास होने के बाद यह हमेशा के लिए ही स्वीकृति माना जाएगा। लोगों को टीसीपी और नगर निगम कार्यालय में चक्कर काटने से छुटकारा मिला है।

विज्ञापन

हर महीने में दो सौ से ज्यादा नक्शे होते है स्वीकृति
-टीसीपी और नगर निगमों में हर महीने दो सौ से ज्यादा नक्शे पास होते हैं। सरकार ने निजी प्लानरों को नक्शा पास करने की शक्तियां दी हैं। भवनों की कंप्लीशन विभाग खुद देता है। हालांकि सरकार को निजी प्लानरों की ओर से पास किए जा रहे नक्शे की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में इन प्लानरों से यह शक्तियां वापस लेने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed