फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   TCP Himachal: 3.05 meters from the center of the attic and the roof will have to be zero from the edges

TCP Himachal: एटिक के सेंटर से 3.05 मीटर और किनारों से जीरो करनी होगी मकान की छत

Wed, 19 Apr 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 10:34 AM IST
सार

एटिक को रिहायशी बनाए जाने से नए निर्माणाधीन भवनों के अलावा पुराने भवन मालिकों को भी फायदा होगा। अब इनके भवन नियमित हो सकेंगे।
 

विज्ञापन
TCP Himachal: 3.05 meters from the center of the attic and the roof will have to be zero from the edges
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाउन कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) एरिया और नगर निगम की परिधि में बनने वाले मकान की छत सेंटर से 3.05 मीटर जबकि किनारों से जीरो रहेगी। छत से बारिश के पानी की निकासी को रेनहार्वेस्टिंग टैंक में डालना अनिवार्य किया गया है। एटिक को रिहायशी बनाए जाने से नए निर्माणाधीन भवनों के अलावा पुराने भवन मालिकों को भी फायदा होगा। अब इनके भवन नियमित हो सकेंगे। सरकार ने भवनों के एटिक को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम 2014 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। टीसीपी अधिसूचना जारी करने से पहले अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। पहले एटिक की ऊंचाई 2.75 मीटर थी।

विज्ञापन


इसमें लोगों को रहना अनिवार्य नहीं था। दूसरे, एटिक की ऊंचाई कम होने से कमरों को निर्माण नहीं हो सकता था। अगर कोई भवन मालिक एटिक का आकार बढ़ाता है तो उनके नक्शे पास नहीं किए जाते थे, अब एटिक की ऊंचाई बढ़ाए जाने से लोगों को राहत मिली है। भवन मालिक एटिक में बिजली और पानी के कनेक्शन लगा सकेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से 40 हजार से ज्यादा भवन मालिकों को राहत मिली है। हिमाचल में हजारों ऐसे भवन मालिक है जिनकी एटिक का साइज बढ़ा था, लेकिन नियमों के तहत ये भवन नियमित नहीं हो पा रहे थे। अब यह सभी भवन नियमित हो सकेंगे। एटिक में कमरे बनाने के साथ-साथ बिजली पानी के कनेक्शन लगाकर लोग रह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed