फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tb patient

कुल्लू में टीबी के 12 नए मामले आए

Sat, 23 Nov 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
tb patient
कुल्लू। टीबी मुक्त अभियान के तहत इन दिनों जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें संभावित मरीजों की जांच कर रही है। जांच में अब तक टीबी के 12 नए मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

टीबी के इन मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में और भी संभावित मरीजों के सामने आने का अनुमान है। गौर रहे कि एक कदम टीबी मुक्त प्रदेश की ओर अभियान के तहत टीबी मुक्त हिमाचल पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संभावित टीबी के मरीजों की जांच कर रही है। मनाली, बंजार, कुल्लू व आनी उपमंडल में तैनात टीमें घर-घर जा रही है। अब तक जिले में करीब 200 से अधिक संभावित रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 12 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते तुरंत इनका उपचार भी शुरू कर दिया है। इसके साथ मरीजों की देखभाल और सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि टीबी उन्नमूलन के लिए चलाए अभियान के तहत अब तक टीबी के 12 नए केस सामने आए हैं। इनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखे तो उसे छुपाएं नहीं, बल्कि टीम को अवश्य बताएं। इससे उसका उपचार समय पर शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी टीबी रोगियों को उपचार अवधि में निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह पोषण सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

टीबी के यह हैं लक्षण
1-दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो
2 .शाम के समय बुखार आना
3-खांसते समय बलगम में खून आए
4-छाती में दर्द होना या सांस फूलना
5-गर्दन या बगल में गांठें हों
6-भूख और वजन का कम होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed