{"_id":"5ec7dd9a8ebc3e90835ddfcb","slug":"tb-and-asthma-patients-will-not-be-able-to-get-out-of-the-house-government-decides","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी और अस्थमा के मरीज नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी और अस्थमा के मरीज नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, सरकार ने लिया फैसला
Sat, 23 May 2020 07:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 May 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार हिमाचल में दमा, टीबी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को होम आईसोलेशन में रखेगी। परिवार वालों को विश्वास में लेने के बाद ही इन्हें अलग कमरे में रखा जाएगा। व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार ने जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। पहले व्यवस्था वहां लागू होगी, जिन लोगों के घर गांव व शहरों से दूर हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि डीसी को यह आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। कुछ समय पहले हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का मात्र एक मामला रह गया था, लेकिन बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचल के लोगों को प्रदेश में लाना जरूरी था। इनमें कई संक्रमित होकर आए हैं लेकिन हिमाचल में कोई कोरोना पॉजिटिव का गंभीर मामला नहीं है। 10 दिन में 90 फीसदी लोग ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन