फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Taya Mohan Lal of Union Minister Piyush Goyal was brought up in Dhanni Devi's house read the whole matter

सोलन: धन्नी देवी के घर पले थे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ताया मोहन लाल, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 26 Sep 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh जोगिंद्र कुमार, सुबाथू (सोलन)
जोगिंद्र कुमार, सुबाथू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 08:16 PM IST
सार

 केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल की दादी कपूरी देवी सुबाथू छावनी में ही अपना लंबा वक्त गुजार चुकी हैं। हालांकि, मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल दौरे के दौरान अपनी दादी की भूली बिसरी यादों का जिक्र करते हुए दो बार सुबाथू जाने की इच्छा भी व्यक्त की, लेकिन दादी के घर की पूरी जानकारी न होने की बात कहें या प्रोटोकाल के अनुसार समय का अभाव पीयूष गोयल अपनी पैतृक जन्म भूमि के दर्शन करने से वंचित रहे हैं। 

विज्ञापन
Taya Mohan Lal of Union Minister Piyush Goyal was brought up in Dhanni Devi's house read the whole matter
धन्नी देवी व पोता देवराज तनवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान के बाद हिमाचल प्रदेश की सुबाथू छावनी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल की दादी कपूरी देवी सुबाथू छावनी में ही अपना लंबा वक्त गुजार चुकी हैं। हालांकि, मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल दौरे के दौरान अपनी दादी की भूली बिसरी यादों का जिक्र करते हुए दो बार सुबाथू जाने की इच्छा भी व्यक्त की, लेकिन दादी के घर की पूरी जानकारी न होने की बात कहें या प्रोटोकाल के अनुसार समय का अभाव पीयूष गोयल अपनी पैतृक जन्म भूमि के दर्शन करने से वंचित रहे हैं। हिमाचल दौरे में लगातार सुबाथू में उनकी दादी के होने का जिक्र के बाद दिलचस्प कहानी सामने आई है। इसकी पुष्टि मंत्री पीयूष गोयल की भाभी कुसुम गोयल ने की है। वह इन दिनों पुणे में रहती हैं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में 30 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से तीन कारें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


कुसुम गोयल ने बताया कि मंत्री पीयूष गोयल और उनके भाई कमल गोयल की सुबाथू में एक नहीं, बल्कि दो दादियां रहती थीं। जिनका नाम कपूरी देवी और धन्नी देवी था। अपने पारिवारिक इतिहास को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि पीयूष गोयल के पिता का नाम वेद प्रकाश गोयल और ताया मोहन लाल गोयल था।  जिनकी बचपन की कहानी फिल्म जिस देश में गंगा रहता है में किरदार निभा रहे गोविंदा से काफी मिलती है। उन्होंने बताया कि कपूरी देवी के बच्चों का जन्म होते ही निधन हो जाता था। इसके बाद ज्योतिषियों ने शिशु के जन्म लेते ही किसी और के घर में पालने का उपाय बताया। ऐसे में रड़ियाणा निवासी धन्नी देवी उनके घर में दूध लेकर आया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे कपूरी देवी ने अपने बड़े बेटे मोहन लाल गोयल का जन्म होते ही पालन पोषण के लिए दे दिया। लगभग 1926 के आसपास की इस सच्चाई को बताते हुए धन्नी देवी के पोते देवराज तनवर ने बताया कि उनके पिता बेलीराम सहित पीयूष गोयल के ताया मोहन लाल गोयल व उनके पिता वेदप्रकाश गोयल की यादें उनके पैतृक घर से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री पीयूष गोयल की भाभी कुसुम गोयल उनकी बुआ की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच आज भी बातचीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि मंत्री पीयूष गोयल जब भी सुबाथू आना चाहें, उनकी दादी के घर में उनका पूरा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब पीयूष गोयल के पिता व उनके ताया जी 10 वर्ष के हो गए थे तो दादी कपूरी देवी अंबाला में शिफ्ट हो चुकी थीं। लेकिन उसके बाद भी उनके ताया मोहन लाल गोयल का रिश्ता परिवार से रहा। 2007 में उनके ताया का निधन हो चुका है। लेकिन आज भी परिवार की तार सुबाथू से पक्के धागों की तरह जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed