फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Rainfall expected to continue till September 30 in state, three cars damaged due to landslide

मौसम: हिमाचल में 30 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से तीन कारें क्षतिग्रस्त

Sun, 26 Sep 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 07:57 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Rainfall expected to continue till September 30 in state, three cars damaged due to landslide
भूस्खलन से कारें क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान  राज्य के विभिन्न भागों में बारिश के आसार हैं। केंद्र के अनुसार मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य है। उल्लेखनीय है कि अभी भी मंडी जिला में पांच और कुल्लू में दो सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: शिमला: घंडल में नेशनल हाईवे-205 पर बनेगा बैली ब्रिज, मंत्री के आदेश पर काम शुरू

विज्ञापन


वहीं, राजधानी शिमला में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। शहर के उपनगर पंथाघाटी में भूस्खलन होने के बाद सड़क पर आए मलबे से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनों वाहन सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे पार्क थे। एक कार की छत, जबकि दूसरे वाहन के बंपर को नुकसान पहुंचा है। रविवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क से मलबे को हटा दिया है। कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, रविवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौका का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
हाईवे पर पहाड़ी दरकी
उधर, जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे लौंगणी के पास पहाड़ी दरक गई। इससे सड़क से गुजर रही एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। कार में बैठे चालक ने मुश्किल से जान बचाई। उसे मामूली चोटें आई हैं। भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया। तीन घंटे के बाद हाईवे को बहाल कर दिया गया है। रविवार को मौसम साफ होने के चलते धूप खिली थी। धर्मपुर के खैलग निवासी बाबूराम दोपहर कार से अपने घर धर्मपुर लौट रहे थे।

जैसे ही वह लौंगणी के पास पहुंचे तो पहाड़ से चट्टानें और पेड़ सड़क पर गिरने लगे। भूस्खलन की चपेट में आने से कार भी मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। बाबूराम ने बताया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार पर मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं लेकिन जान बच गई। एनएचए के कनिष्ठ अभियंता अमरजीत शर्मा ने बताया कि लौंगणी के पास हाईवे बाधित हुआ था। अब हाईवे को बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed