Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Taxi in Shimla crushed a six month old innocent, died on the spot

शिमला में दर्दनाक हादसा, पार्किंग में सुलाया छह माह का बच्चा कुचला, टैक्सी चालक गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Taxi in Shimla crushed a six month old innocent, died on the spot
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी शिमला में पुलिस मुख्यालय के पास एक दर्दनाक हादसे में छह माह के मासूम की मौत गई। घटना के दौरान मासूम के माता-पिता काम कर रहे थे और बच्चे को साथ लगती पार्किंग में सुला रखा था। कुछ देर बाद वहां आई एक टैक्सी ने बच्चे को कुचल दिया। आरोपी चालक की पहचान राजेश कुमार (29) पुत्र वीरी सिंह के रूप में हुई है। मासूम की मां शिलबिनिया और पिता पास्कल केरकेड़ा निवासी रुद्ररुप निवासी झारखंड हैं।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक हादसा दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। बच्चे के मां-बाप पुलिस मुख्यालय से पहले लोनिवि के निर्माण भवन के पास मजदूरी कर रहे थे। इसी बीच एक परिवार ने अपने छह माह के बेटे को पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में सुला दिया। कुछ देर बाद वहां आई टैक्सी बच्चे के ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन


इससे बुरी तरह घायल बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैक्सी चालक ने खुद ही बच्चे को उठाया और परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। गाड़ी चालक बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भी ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक बच्चे की पहले की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए मासूम के माता-पिता झारखंड के रहने वाले हैं और शिमला में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करते हैं। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि टैक्सी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छोटा शिमला पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
शहर में पहले भी इस तरह से मामले हो चुके हैं। भट्टाकुफर क्षेत्र में फोरलेन की कटिंग के दौरान एक मासूम की पिलर गिरने से मौत हो गई थी। इसके अलावा भी शहर में मजदूरी कर रहे मजदूरों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है।

Trending Videos

चीखते चिल्लाते बच्चे को उठाने की कोशिश करती रही मां

राजधानी में एक वाहन से कुचलकर हुई मासूम की मौत ने सबको झकझोरकर रख दिया है। मां शिलबिनिया और पिता पास्कल केरकेड़ा निवासी रुद्ररुप निवासी झारखंड दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं।  पुलिस मुख्यालय के पास पार्किंग में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मां की चीखों से हर कोई रुआंसा हो गया। बच्चे को गोद में लिए मां हर तरह से उसे आंख खोलने के लिए पुकारती रही लेकिन उसने आंखें नहीं खोली। शिलबिनिया ने छह माह पहले ही पिगल को जन्म दिया था। लेकिन गरीबी के चलते जल्द ही फिर से अपने पति पास्कल के साथ मजदूरी करने चली आई।

आती भी क्यों न घर में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ जो करना है। इसलिए बच्चे को भी साथ ले आई। सरकार ने हालांकि शहर में क्रेच खोल रखे हैं लेकिन बच्चे को हर एक घंटे बाद दूध पिलाने की फिक्र में बच्चे को पास ही एक पार्किंग में सुला दिया था। टैक्सी चालक बच्चे को नहीं देख पाया और वह वाहन के नीचे कुचला गया।   पुलिस के मुताबिक निगम बिहार में लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय के पास पार्क़िग में कार्य चल रहा था। पार्किंग में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित था। महिला मजदूर काम में लगी थी, उसने पार्किंग के एक तरफ बच्चा सुलाया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक गाड़ी मोड़ने के लिए वहां आया था।

गाड़ी मोड़ते हुए आरोपी की नजर सो रहे बच्चे पर नहीं पड़ी और तेजी से टायर बच्चे के ऊपर चढ़ा दिए। इस बीच मौजूद लोगों ने हादसा होते देख लिया। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए हैं, जबकि आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सपुर्द किया जाएगा। आरोपी कौशल विकास निगम में टैक्सी चलाता है। एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह राहत राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed