फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taxi drivers will become tourism messenger in himachal

सरकार इनको बनाएगी पर्यटन दूत, विधायक दल ने सौंपी रिपोर्ट

Wed, 27 Jun 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jun 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers will become tourism messenger in himachal

हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा। हिमाचल सरकार टैक्सी चालकों और संचालकों को प्रशिक्षण देकर पर्यटन दूत बनाएगी। प्रशिक्षण में पर्यटन स्थलों की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे टिप्स दिए जाएंगे। पर्यटन, जैविक कृषि, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन के

विज्ञापन


क्षेत्रों में सिक्किम सरकार द्वारा की गई पहल का अध्ययन करने सिक्किम गए विधायकों व अधिकारियों के दल के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विभिन्न पर्यटन सर्किटों को भी विकसित किया जाएगा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ पर्यटन स्थलों के लिए हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता के साथ पर्यटक गंतव्य के रूप में उभारने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि पर्यटकों को बर्फ  से ढके स्थलों जैसे चांसल, साच पास, जलोड़ी पास, श्रीखंड और धौलाधार को और बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यहां पर्यटकों की आमद बढ़ाई जा सके। 

सिक्किम सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी

Taxi drivers will become tourism messenger in himachal

इससे पहले दल के सदस्यों ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से पर्यटन, जैविक कृषि और स्वच्छता की दिशा में सिक्किम सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सिक्किम की पर्यटन आर्थिकी के बारे में जानकारी दी और बताया कि सिक्किम देश का पहला राज्य है जिसे जैविक राज्य घोषित किया गया है। साथ ही बताया कि सिक्किम सरकार ग्रामीण, पर्यावरण मित्र और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से बढ़ावा दे रही है।

सदस्यों ने सुझाव दिया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास की दिशा में सिक्किम से सीख ले सकता है और लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान के साथ पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम दिए जा सकते हैं।

प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक और ईको पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हर वर्ष लगभग दो करोड़ पर्यटक हिमाचल भ्रमण पर आते हैं और सरकार का प्रयास रहेगा कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा व राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव आरडी धीमान व ओंकार शर्मा, सचिव भाषा कला एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिमा चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

बता दें कि 11 से 15 जून तक हिमाचल के विधायकों का एक दल सिक्किम दौरे पर रहा था। दल में विधायक राकेश पठानिया, राकेश जमवाल, रविंद्र कुमार, आशीष बुटेल, विक्रमादित्य सिंह और होशियार सिंह के अलावा निदेशक ग्रामीण विकास राकेश कंवर, चीफ  इंजीनियर अशोक चौहान, लोक निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुकार एनके नेगी और उप निदेशक पर्यटन पंकज शर्मा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed