फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tax exemption for truck operators by himachal pradesh government

Apple Season: अगस्त के पहले हफ्ते से बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देगी सरकार

Mon, 11 Jul 2022 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

राज्य में सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से ट्रक आते हैं।

विज्ञापन
tax exemption for truck operators by himachal pradesh government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चालू सीजन में सेब ढुलाई के लिए बाहरी राज्यों के ट्रकों को अगस्त के पहले हफ्ते से टैक्स में छूट मिलेगी। सरकार ने राज्य में इस साल सात लाख मीट्रिक टन सेब उत्पादन होने का अनुमान लगाया है। पिछले साल के मुकाबले सेब की अधिक पैदावार होने के कारण बागवानों को अधिक ट्रकों की जरूरत रहेगी। देश की मंडियों में सेब समय पर पहुंचाने के लिए चालू सीजन में बाहरी राज्यों के ट्रक समय पर जुटाना जरूरी है। सरकार अगस्त के पहले हफ्ते से बाहरी राज्यों के ट्रकों को गुड्स टैक्स में छूट देना शुरू कर देगी। यह छूट सेब सीजन खत्म होने तक यानी नवंबर तक  दी जाएगी।

विज्ञापन


सेब सीजन में बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देने के संबंध में शीघ्र सरकार अधिसूचना जारी करेगी। हिमाचल प्रदेश किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान ने कहा कि सेब सीजन में तेजी आने से पहले बाहरी राज्यों के ट्रकों को समय पर टैक्स में छूट दी जाए। राज्य के अतिरिक्त निदेशक घनश्याम ने कहा कि सरकार सेब सीजन में बाहरी ट्रकों को सेब ढुलाई के लिए नवंबर तक गुड्स टैक्स में सरकार छूट देती है।  
विज्ञापन


सेब ढुलाई के लिए इन राज्यों से आते हैं ट्रक
राज्य में सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से ट्रक आते हैं। बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट देने के बाद ट्रकों की आवाजाही बढ़ती है। कई बार ट्रकों की कमी के कारण बागवानों को सेब ढुलाई के लिए ट्रकों का संकट रहता है। हिमाचल में सेब की ढुलाई के लिए ट्रकों की संख्या काफी कम है। अधिकांश ट्रक राज्य में सीमेंट ढुलाई का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed