फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tarring work in the city is stalled due to rain

Shimla News: बारिश से शहर में ठप हो रहा टारिंग का काम

Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tarring work in the city is stalled due to rain
शिमला। शहर में सड़कों की टारिंग का काम बारिश से ठप हो रहा है। सोमवार देर शाम और रात के समय हुई बारिश के कारण मंगलवार को सुबह के समय शहर में सड़कों की टारिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दोपहर बाद भी मौसम साफ होने पर कुछेक वार्डाें में ही टारिंग की गई। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने टाउनहॉल में अधिकारियों से टारिंग को लेकर रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने कहा कि शहर के न्यू शिमला, पटयोग, टुटीकंडी, रुल्दूभट्ठा, मल्याणा में सड़कों की टारिंग की जा रही है लेकिन सड़क बारिश से गीली होने के कारण टारिंग शुरू करना मुश्किल हो रहा है। तापमान कम होने से टारिंग उखड़ने का भी अंदेशा है। महापौर ने निर्देश दिए कि मौसम सामान्य होने पर कई टीमें बनाकर टारिंग की जाए ताकि जल्द इस काम को पूरा किया जा सके। टारिंग की गुणवत्ता भी जांचने के निर्देश दिए गए। बरसात को देखते हुए 20 जून से पहले शहर की सभी 70 संपर्क सड़कों पर टारिंग पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article