{"_id":"5e00cac58ebc3e87c11d71ab","slug":"target-of-gathering-35-to-40-thousand-people-at-amit-shah-rally-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार के दो साल: संगठन को दिया जश्न की रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के दो साल: संगठन को दिया जश्न की रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा
Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति में होने जा रही जयराम सरकार के दो साल के जश्न की रैली में 35 से 40 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 27 दिसंबर को शिमला के रिज मैदान पर रैली होगी। इसके लिए भीड़ जुटाने का सबसे ज्यादा दबाव भाजपा के संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्रियों पर है।
विज्ञापन
अकेले शिमला संसदीय क्षेत्र से ही 25 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा को शिमला और महासू संगठनात्मक जिलों से कम से कम 10 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। भीड़ जुटाने की जिम्मेवारी मिलते ही सुरेश शर्मा ने भाजपा के दोनों संगठनात्मक जिलों से संबधित, सांसद, विधायकों, पूर्व विधायकों, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नेताओं और अन्य भाजपाइयों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठनात्मक जिला सोलन, रामपुर भाजपा मंडल, किन्नौर जिले के कल्पा और पूह मंडलों से भीड़ जुटाने का प्रमुख जिम्मा मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा को दिया गया है। सिरमौर जिले से खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया और बिलासपुर जिला से हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राम प्रकाश पटियाल और सुंदरगनर संगठनात्मक जिले से मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी को अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई है। यह जिम्मेवार नेता संबंधित सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य भाजपा नेताओं से संपर्क में रहेंगे।