{"_id":"5d0507d48ebc3e5c2f00bc39","slug":"target-of-800-crore-investment-in-it-sector-in-investor-meet-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इन्वेस्टर मीट से आईटी क्षेत्र में 800 करोड़ का निवेश कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इन्वेस्टर मीट से आईटी क्षेत्र में 800 करोड़ का निवेश कराने की तैयारी
Sun, 16 Jun 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में इन्वेस्टर मीट से आईटी क्षेत्र में आठ सौ करोड़ का निवेश करवाया जाएगा। राज्य के तीन आईटी पार्क में निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार आईटी कंपनियों को वाकनाघाट, गगल और ऊना में निवेश करने के लिए बुलाएगी, जिससे प्रदेश में आईटी क्षेत्र में निवेश के साथ युवाओं को रोजगार भी मिले। इन्वेस्टर मीट के जरिये सरकार आईटी क्षेत्र में कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओपन आफर देकर आमंत्रित करेगी।
विज्ञापन
अभी तक आईटी पार्क के लिए सिर्फ एक कंपनी ने ही रुचि दिखाई थी। अब सरकार आईटी क्षेत्र में खुला ऑफर देगी और जो कंपनी प्रतिस्पर्धा में बाजी मारेगी, उसे आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए बुलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार आईटी क्षेत्र में करीब आठ सौ करोड़ का निवेश किया जाएगा। बताते हैं कि वाकनाघाट में 343 बीघा जमीन आईटी विभाग के नाम पर कर दी गई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं कि मारकंडा
कृषि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया कि प्रदेश में वाकनाघाट, गगल और ऊना में इन्वेस्टर मीट के जरिये करीब आठ सौ करोड़ का निवेश आईटी क्षेत्र में किया जाना है। आईटी कंपनियों को निवेश के लिए खुला ऑफर दिया जाएगा। जो कंपनियां रुचि दिखाएंगी, उन्हें आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाना है।
विज्ञापन
