{"_id":"5bd9cd68bdec2242912050d3","slug":"target-of-80-thousand-crores-investment-from-investor-meets-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होने वाली इन्वेस्टर मीट में 80 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां होने वाली इन्वेस्टर मीट में 80 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में होने वाली इन्वेस्टर मीट में 80 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभिन्न विभागों को विभिन्न सेक्टर के तहत अभी से एमओयू के लिए लक्ष्य दे दिया है। इसमें सबसे ज्यादा जोर ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बीस-बीस हजार करोड़ के एमओयू का लक्ष्य दिया है
विज्ञापन
। इसके बाद निर्माण क्षेत्र को पंद्रह हजार, पर्यटन को दस हजार करोड़, स्वास्थ्य, आईटी और कृषि उद्योग क्षेत्र में पांच-पांच हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। बुधवार को मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में इन्वेस्टर मीट को लेकर हुई पहली बैठक में इस लक्ष्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
चर्चा के दौरान लक्ष्य देने के बाद सभी विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में चल रही विभागीय नीतियों में बदलाव और नई नीतियों को लेकर भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि निवेशकों को उपयुक्त माहौल मुहैया कराने के लिए यदि किसी नीति में कुछ बदलाव करना हो या नई नीति लानी हो, तो विचार विमर्श के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजे जाएं। बुधवार को हुई बैठक में उद्योग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।