फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taradevi Depot receives five e-buses; operations to start soon.

Shimla News: तारादेवी डिपो को मिली पांच ई-बसें, जल्द होगा संचालन

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Taradevi Depot receives five e-buses; operations to start soon.
शिमला से ठियोग पहुंची बसों का आज होगा ट्रायल
विज्ञापन

कोटखाई के 4 रूटों पर भी मिलेगी बसों की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नई खरीदी इलेक्ट्रिक बसों में से तारादेवी डिपो को आवंटित पांच बसें वीरवार को शिमला से ठियोग पहुंच गईं। इन बसों का दो दिन तक ट्रायल होगा जिसके बाद इनका नियमित संचालन शुरू होगा। ठियोग को मिली इस सौगात से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

पांचों बसों के ठियोग पहुंचने पर ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जल्द ही यह बसें विभिन्न रूटों पर जनता की सेवा के लिए संचालित की जाएंगी। पांचों बसों को रूटों पर चलाने से पहले प्री-डिलिवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) और परिवहन विभाग से पासिंग सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। बसों का संचालन ठियोग से किया जाएगा। इनके लिए चार्जिंग पॉइंट पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। बसों के ठियोग पहुंचने के बाद अगले दो दिन तक इन्हें तय किए 14 रूटों पर सवारियों के साथ ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। इनमें ठियोग क्षेत्र के 10 और कोटखाई क्षेत्र के चार रूट शामिल हैं। ट्रायल की निगरानी के लिए तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है। समिति में एक चालक, एक मैकेनिक और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। सवारियों के साथ ट्रायल पूरा होने के बाद समिति अपनी तकनीकी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद बसों का नियमित संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि बसों के पंजीकरण, पासिंग सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। ट्रायल सफल रहने के बाद इनका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों के संचालन से ठियोग क्षेत्र में बसों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article