Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taradevi Depot received five electric buses in the first phase.

Shimla News: तारादेवी डिपो को पहले चरण में मिली पांच इलेक्ट्रिक बसें

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Taradevi Depot received five electric buses in the first phase.
ठियोग क्षेत्र में होगा सभी बसों का संचालन
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण और शहरी डिपो को नहीं मिली है कोई बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा प्रदूषण-मुक्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक बसों (ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक) की खरीद के तहत अपने बेड़े का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बसों के पहले चरण का आवंटन किया है। इस चरण में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय तारादेवी डिपो को पांच इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। यह बसें बीते रोज तारादेवी डिपो पहुंच भी चुकी हैं।

तारादेवी डिपो के तहत अधिकतर ऊपरी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों के रूट आते हैं। ऐसे में इन बसों को ठियोग या इसके आसपास के एचआरटीसी रूटों पर चलाने की योजना है। इन रूटों पर बसों के संचालन को लेकर डिपो स्तर पर गठित कमेटी ट्रायल कर यह तय करेगी कि इलेक्ट्रिक बसों को किन रूटों पर चलाया जा सकता है। इन बसों के लिए तारादेवी डिपो कार्यालय और ठियोग में एक-एक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए हैं। इससे ठियोग क्षेत्र में इन पांच नई बसों के संचालन को जल्द शुरू किया जा सकेगा। शिमला डिवीजन ने निगम द्वारा खरीदी जा रही 297 बसों के लिए अपनी मांग भेजी है। इनमें से पहले चरण में केवल पांच बसें तारादेवी डिपो को मिली हैं। शिमला शहरी डिपो (सिटी ऑपरेशन) और सबसे अधिक बसों की कमी से जूझ रहे शिमला ग्रामीण (ढली) डिपो को अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिली है। परिवहन निगम के डिवीजनल मैनेजर देवा सेन नेगी ने बताया कि बसों का यह आवंटन पहला चरण है।
विज्ञापन


बसों की विशेषताएं
यह बसें नौ मीटर लंबी हैं और इनमें 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह नॉन-एसी बसें हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बसें लगभग 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इन्हें विशेष रूप से हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश के लिए डिजाइन किया है। जनवरी में इनका ट्रायल किया जा चुका है। कंपनी इन बसों का 12 वर्षों तक रखरखाव करेगी। इसके लिए परिवहन निगम के साथ करार किया जा रहा है। अलग वर्कशॉप और मैकेनिक की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे इनका समय पर और उचित रखरखाव सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article