{"_id":"5ed7a8eb0ecb37d8d2f841d71023bd38","slug":"tamasha-shooting-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें देखकर बचपन की यादों में खो गए रणवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें देखकर बचपन की यादों में खो गए रणवीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में रणवीर कपूर के बचपन की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। बचपन में जिस जगह कभी उन्होंने रामलीला देखी थी अब वहां दुकानें देख रणवीर हैरान रह गए। जाने पहचाने रास्ते और सीढ़ियां देख रणवीर रोमांचित थे, लेकिन रामलीला का स्टेज गायब होने से उन्हें खालीपन महसूस हुआ। शूटिंग के दौरान दिखाया गया कि रणवीर बचपन की यादों में खो गए हैं।
विज्ञापन
फिल्म के शॉट ओक ओवर के पास फिल्माए गए। ओकओवर के पास सुबह करीब दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक शॉट फिल्माए गए। शूटिंग देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। लोकल को-ऑर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी शिमला सहित आसपास के चुनिंदा क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म में काम कर रही है रणवीर- दीपिका की जोड़ी- फिल्म ‘तमाशा’ में बॉलीवुड में चर्चित रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काम कर रही है। इन दोनों कलाकारों के साथ इम्तियाज अली की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग यूरोप के एक आइलैंड पर हो चुकी है। बीते साल नवंबर और दिसंबर में फिल्म का पहला शेड्यूल शिमला में फिल्माया जा चुका है।
विज्ञापन
स्थानीय कलाकारों को भी काम का मौका- फिल्म ‘तमाशा’ में शिमला के लोकल आर्टिस्टों को भी काम करने मौका दिया जा रहा है। शिमला के करीब 30 लोकल आर्टिस्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग टीम ने बीते साल अक्तूबर में ऑडिशन लिए थे। स्कूल, कॉलेजों के छात्रों सहित कारोबारियों को भी फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है।