फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   takniki shiksha board: artificial intelligence and mechatronics courses in Chamba and Rohru

Himachal: चंबा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोहड़ू में होगी मेकट्रॉनिक्स की पढ़ाई

Fri, 28 Apr 2023 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:07 AM IST
सार

कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। वहीं दूसरी ओर मेकट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की उप-शाखा है, जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनों का मिला रूप है।

विज्ञापन
takniki shiksha board: artificial intelligence and mechatronics courses in Chamba and Rohru
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से बहुतकनीकी संस्थानों में दो नए कोर्स शुरू करेगा। यह नए कोर्स चंबा और रोहडू बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू किए जाएंगे। चंबा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोहडू में मेकट्रॉनिक्स की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


इन कोर्सों में प्रवेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाने वाली पॉलिटेक्निकल प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) की वाली परीक्षाओं के जरिये होगा। अभ्यर्थी इन कोर्सों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चुन सकेंगे। कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मानव और अन्य जंतुओं की ओर से प्रदर्शित प्राकृतिक बुद्धि के विपरीत मशीनों की ओर से प्रदर्शित बुद्धि है। कंप्यूटर विज्ञान में कृत्रिम बुद्धि के शोध को होशियार एजेंट का अध्ययन माना जाता है।
विज्ञापन


कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। वहीं दूसरी ओर मेकट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की उप-शाखा है, जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनों का मिला रूप है। इसमें रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और कई अन्य तत्वों को भी शामिल किया गया है। मेकट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का उपयोग जटिल, विद्युत और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सत्र से छात्र ले सकेंगे एडमिशन
प्रदेश के बहुतनीकी संस्थानों में इस बार दो नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें चंबा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट और रोहडू में मेक्ट्रॉनिक्स कोर्स शामिल है। यह नए कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू कर दी जाएगी। छात्र इसी सेशन से एडमिशन ले सकेंगे। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed