फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Take a walk along the ridge to the litigants enjoy the tunes of music

अब म्यूजिक की धुनों के साथ करें रिज की सैर

Thu, 21 Aug 2014 01:31 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Take a walk along the ridge to the litigants enjoy the tunes of music

नगर निगम रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास संगीत की धुन पर चलने वाले फव्वारे लगाएगा। दो म्यूजिकल और दो साधारण फव्वारे लगाने का काम तीन महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। फव्वारों में हिंदी और अंग्रेजी गीतों की धुनें ही नहीं बल्कि पहाड़ी लोकगीत भी बजेंगे।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि देश-विदेश के सैलानियों को हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाया जा सके। बुधवार को महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में म्यूजिकल फाउंटेन लगाने को लेकर बैठक भी हुई है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर, निगम अभियंता विजय गुप्ता बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान फव्वारे लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने लैपटॉप में म्यूजिकल फाउंटेन योजना की प्रस्तुति दी। महापौर संजय चौहान ने बताया है कि रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अगल-बगल दो फव्वारे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी में आएगा प्रस्ताव

Take a walk along the ridge to the litigants enjoy the tunes of music

वीरवार को इस प्रस्ताव को निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में लाया जाएगा। महापौर ने बताया है कि दौलत सिंह पार्क और टका बैंच में भी एक-एक फव्वारा लगाया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर साधारण फव्वारे लगाए जाएंगे।

आने वाले दिनों में पहाड़ों की रानी शिमला को और संवारने के लिए नगर निगम ने एक और योजना बनाई है। नगर निगम रिज मैदान पर टका बैंच के नीचे वाटर फॉल को भी नई लुक देने की तैयारी कर रहा है। वाटर फॉल में तीन जगह ब्रेक लगाने की योजना है ताकि दूर से भी बहता हुआ पानी दिख सके।

म्यूजिकल फव्वारा गीतों की धुन पर नाचेगा। इसमें एक विशेष तरह का सिस्टम लगाया जाएगा जिसके अनुसार तेज धुन बजने पर पानी अधिक ऊपर तक जाएगा। फव्वारे के इर्द गिर्द आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी लाइटों में संगीत की धुन पर फव्वारा आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed