फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tak par niyam, khatre me naunihal: extra seats in school buses, expired medicines in first aid box

ताक पर नियम, खतरे में नौनिहाल: स्कूल बसों में लगा दीं अतिरिक्त सीटें, फर्स्ट एड बाक्स में एक्सपायरी दवाएं

Mon, 02 May 2022 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 12:41 PM IST
सार

अग्निशमक यंत्र पालीथिन में पैक कर बसों के कैरियर में पड़े हैं। रोक के बावजूद स्कूल बसों और टैक्सियों में धड़ल्ले से स्टीरियो बज रहे हैं। स्टीरियो के स्पीकर सीटों के नीचे छिपाकर फिट किए गए हैं। 

विज्ञापन
tak par niyam, khatre me naunihal: extra seats in school buses, expired medicines in first aid box
स्कूल बसों में लगा दीं अतिरिक्त सीटें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रही कई स्कूल बसों में ओवरलोडिंग करने के लिए अतिरिक्त सीटें लगा दी गई हैं। बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाएं एक्सपायर हैं। अग्निशमक यंत्र पालीथिन में पैक कर बसों के कैरियर में पड़े हैं। रोक के बावजूद स्कूल बसों और टैक्सियों में धड़ल्ले से स्टीरियो बज रहे हैं। स्टीरियो के स्पीकर सीटों के नीचे छिपाकर फिट किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि निजी स्कूलों द्वारा संविदा के तहत स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगाई गई बसों में गहरा पीला रंग तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि शहर में चल रही स्कूल बसें परिवहन विभाग से पास करवाई गईं हैं या नहीं। इतना ही नहीं, स्कूलों में लगाई गईं कई टैक्सियों की लाइटें टूटी हुई हैं। पेंट उखड़ा हुआ है। स्कूल बसों में बच्चों के बैग रखने के लिए सीटों के नीचे रैक होने अनिवार्य हैं। लेकिन, ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला डीआर धीमान ने बताया कि जिन स्कूल बसों और स्कूल टैक्सियों में सरकार की ओर निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा, उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह हैं नियम
संविदा के तहत लगाई बसों में गहरा पीला पेंट होना चाहिए
बस पर आगे और पीछे स्कूल का नाम लिखा होना चाहिए
बस के भीतर चालक का नाम, फोटो, लाइसेंस नंबर, फोन नंबर प्रदर्शित हो
बस के भीतर पंक्ति में सीटें लगी हों, अतिरिक्त सीटें न लगी हाें
बस के शीशों पर न पर्दे हों, न ही फिल्म चढ़ी हो
स्कूल बस की एमवीआई से पासिंग होना अनिवार्य
बसों में जीपीएस और स्पीड गवर्नर होना अनिवार्य
आईएसआई मानक दो अग्निशामक यंत्र स्थापित हों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed