फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   T20 match: Bhuvneshwar has experience of playing in Dharamsala, can become an important link

टी-20 मैच: भुवनेश्वर के पास है धर्मशाला में खेलने का अनुभव, बन सकते हैं अहम कड़ी

Wed, 23 Feb 2022 12:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Feb 2022 12:20 AM IST
सार

 भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए एचपीसीए में तीन वनडे, एक टी-20 और एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। भुवनेश्वर के पास धर्मशाला स्टेडियम में देवधर ट्रॉफी खेलने का भी अनुभव है।

विज्ञापन
T20 match: Bhuvneshwar has experience of playing in Dharamsala, can become an important link
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए एचपीसीए में तीन वनडे, एक टी-20 और एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। भुवनेश्वर के पास धर्मशाला स्टेडियम में देवधर ट्रॉफी खेलने का भी अनुभव है। भुवी ने धर्मशाला में तीन वन डे मैच खेले हैं। इस दौरान भुवी ने इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में नौ ओवर में 45 रन दिए थे। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने धर्मशाला में दूसरा वनडे वेस्टइंडीज टीम के साथ खेला था, जिसमें उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में मात्र 25 रन दिए थे, जबकि श्रीलंका के साथ खेले गए एकदिवसीय मैच में भी भुवी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट चटकाया था। इसके अलावा धर्मशाला में साउथ अफ्रीका टीम के साथ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में उन्होंने चार ओवर में 40 रन दिए थे, जबकि इस दौरान उन्हें विकेट नहीं मिला था। 

विज्ञापन


धर्मशाला में पहला टी-20 मैच खुलेंगे बुमराह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अपना पहला टी-20 मैच खेलेंगे। बुमराह इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम में दो एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। यहां बुमराह की ओर से खेले गए इन मैचों में उन्हें मात्र एक ही विकेट मिला है। बुमराह ने धर्मशाला अपना पहला एकदिवसीय मैच न्यूजीलैंड की टीम के साथ खेला था। इस मैच में बुमराह ने आठ ओवर में 29 रन दिए थे, जबकि उन्हें विकेट हासिल नहीं हुआ था। वहीं श्रीलंका के साथ खेले गए एकदिवसीय मैच में बुमराह ने सात ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया है, जबकि धर्मशाला में बुमराह का पहला टी-20 मैच होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed