फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   t20 cricket world cup trophy hpca stadium dharamsala.

धर्मशाला पहुंची टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

Mon, 15 Feb 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 15 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
t20 cricket world cup trophy hpca stadium dharamsala.

9 मार्च से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीजन से पूर्व फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को दी जानी वाली ट्रॉफी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गई। आईसीसी की ओर से करवाए जाने वाले वर्ल्ड कप के महासंग्राम के लिए एक विशेष ट्रॉफी टूर खेल की लोकप्रियता बढ़ाने को दूसरे मेजबान क्रिकेट स्टेडियमों में भी रवाना होगा।

विज्ञापन

t20 world cup
विज्ञापन

दोपहर करीब 2.15 आईसीसी के विशेष वाहन से यह ट्रॉफी टूर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंचा। टी-20 वर्ल्ड कप की महिला और पुरुष टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी आईसीसी क्रिकेट फॉर गुड-यूनिसेफ और बीसीसीआई के सौजन्य से टीम स्वच्छ क्लिनिकों के लांच कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रशंसकों ने आईसीसी डब्ल्यूटी 20 ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें खिंचाईं। हिमाचल के क्रिकेट हीरो ऋषि धवन ने प्रशंसकों के साथ बातचीत कर उनके साथ फोटो खिंचवाईं। बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए ऋषि धवन ने खेल के टिप्स बताए।


धवन ने बच्चों को हाइजीन और सेनिटेशन यानी साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। बच्चों को स्टेडियम में खास तौर पर बनाए गए टीम स्वच्छ वॉश क्लिनिकों के बारे में बताया गया। धर्मशाला के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी अन्य मेजबान शहरों में भी प्रदर्शित की जाएगी।

16 फरवरी को मोहाली, 18 को नई दिल्ली, 24 को कोलकाता, 27 को नागपुर, 1 मार्च को चेन्नई, 3 मार्च को बैंगलोर और 6 मार्च को मुंबई में ये कार्यक्रम आयोजित कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed