फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   t20 cricket world cup tickets hpca stadium dharamsala.

इस दिन से मिलेंगी टी-20 वर्ल्ड कप की टिकटें

Tue, 16 Feb 2016 12:00 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
t20 cricket world cup tickets hpca stadium dharamsala.

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मार्च महीने में धर्मशाला स्टेडियम में होने जा रहे 10 क्रिकेट मैचों के लिए ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री के लिए एचपीसीए ने प्रारूप तैयार कर लिया है। इसकी पुष्टि एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने की है।

विज्ञापन


अभी तक बनाए प्रारूप के अनुसार एचपीसीए ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री 20 फरवरी से ही शुरू करेगा। सूद ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री की तिथि एक दो दिन आगे सरक सकती है, लेकिन अभी तक के प्लान के तहत ऑफलाइन टिकटों की बिक्री की तिथि 20 फरवरी तय कर दी गई है।

विज्ञापन

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की तिथि अभी तय नहीं

t20 cricket world cup tickets hpca stadium dharamsala.

प्रेस सचिव मोहित सूद के अनुसार वर्ल्ड कप की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की तिथि अभी आईसीसी ने तय नहीं की है। अभी सिर्फ ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री के लिए ही प्रारूप बनाया गया है। सूद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला सहित

हिमाचल के सभी जिलों में ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। इन काउंटरों में क्रिकेट प्रेमियों को टिकटें बेची जाएंगी। हालांकि, टिकटों के रेट अभी तय नहीं किए गए हैं, लेकिन युवाओं को सस्ती टिकटें जरूर मिलेंगी। सस्ती टिकटों की कीमत 300 से 600 रुपये तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed