फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   syllabus will be changed according to the need of industry in himachal

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बदलेगा पाठ्यक्रम

Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
syllabus will be changed according to the need of industry in himachal

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए उद्योगों की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स करवाए जाएंगे। गुरुवार को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में कॉलेजों के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बीबीए, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए और बीएससी करने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


फैसला लिया गया कि कॉलेजों में खोले गए प्लेसमैंट सैल मजबूत किए जाएंगे। विद्यार्थियों की ट्रेनिंग के लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। उद्योगों के साथ सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। उद्योगों की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स करवाए जाएंगे। ट्रेनिंग चंडीगढ़ में करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए प्लेसमेंट सैल मजबूत किए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों से तीन दिनों के भीतर विद्यार्थियों को करवाई जाने वाले ट्रेनिंग का शेड्यूल देने के आदेश दिए हैं। बैठक में निदेशालय के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed