फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Syllabus taught till 28 August will be asked in the first term exam

28 अगस्त तक पढ़ाए सिलेबस से ही पूछे जाएंगे स्कूलों की फर्स्ट टर्म परीक्षा में सवाल

Wed, 26 Aug 2020 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Syllabus taught till 28 August will be asked in the first term exam
( विद्यार्थी)फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नौवीं से 12वीं कक्षा की सात सितंबर से शुरू होने वाली फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में 28 अगस्त तक पढ़ाए सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे प्रश्नपत्र हर घर पाठशाला वेबसाइट पर अपलोड होगा। प्रश्न लिखने के लिए विद्यार्थियों को आधे घंटे का समय मिलेगा। साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। डेढ़ बजे परीक्षा पूरी करने के बाद आंसरशीट की फोटो लेकर उसे व्हाट्सअप के माध्यम से संबंधित शिक्षक को भेजना होगा। हर विषय की परीक्षा 50 अंकों की होगी। 29 अगस्त से 6 सितंबर तक पुराने सिलेबस की रिवीजन करवाई जाएगी। इस दौरान नया ई-कंटेंट विद्यार्थियों को नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने स्कूल प्रिंसिपलों को इन निर्देशों के तहत ही ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने को कहा है। 7 से 13 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षाओं की डेटशीट बीते दिनों जारी हो गई है। गूगल मीट से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर शिक्षक नजर रखेंगे। घर बैठे परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए अभिभावकों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मार्ट फोन से वंचित और मोबाइल फोन के कमजोर सिग्नल से जूझने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक घरों में जाकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएंगे। 17 सितंबर तक अभिभावकों को आंसरशीट की हार्ड कापी स्कूलों में पहुंचानी होगी। नजदीकी शिक्षक को भी आंसरशीट दी जा सकेगी। 18 से 26 सितंबर तक आंसरशीट की जांच पूरी कर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed