{"_id":"5b22577c4f1c1b694d8b669f","slug":"sycophant-will-be-expelled-from-congress-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से बाहर किए जाएं चापलूस, बूथ स्तर पर हो चुनाव: वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से बाहर किए जाएं चापलूस, बूथ स्तर पर हो चुनाव: वीरभद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
Updated Fri, 15 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव होने चाहिए। उन्होंने पार्टी के भीतर लोकतंत्र की वकालत करते हुए प्रदेश संगठन को आड़े हाथों लिया। कहा कि आज संगठन में ऊपर से नीचे तक चापलूस भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में बैठकर पदाधिकारी मनोनीत किए जा रहे हैं, जबकि संगठन में सभी पदाधिकारी लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आने चाहिए।
वीरभद्र सिंह वीरवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाड़ीधार में बाड़ेश्वर मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जिनका कांग्रेस विचारधारा से दूर-दूर तक नाता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने संगठन की कार्यशैली पर तंज कसा कि जी हुजूरी करने वालों को पार्टी में पद दिए जा रहे हैं। कहा कि किसी भी संगठन की उन्नति के लिए लोकतंत्र आवश्यक होता है। विधानसभा चुनावों के दौरान जो सदस्यता की गई थी, उनमें से आधे की सदस्यता रद्दी की टोकरी में फेंक दी गई।
विज्ञापन
केवल चापलूसी करने वालों को संगठन में जगह दी गई। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं तथा मरते दम तक कांग्रेस में रहेंगे। वे 25 वर्ष की उम्र में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सांसद बने तथा तब से लेकर आज तक पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान रमेश ठाकुर, संजय ठाकुर, डीडी शर्मा, नीलम रघुवंशी, निर्मला देवी, कृष्ण लाल वर्मा, सावित्री गुप्ता और किरपा राम मौजूद रहे।