फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Swaroop Khan performed at the first cultural nigh of International Dussehra Festival

कुल्लू दशहरा: स्वरूप खान के गानों पर झूमे दर्शक, रूस के सांस्कृतिक दल ने भी मचाया धमाल

Tue, 08 Oct 2019 10:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Swaroop Khan performed at the first cultural nigh of International Dussehra Festival
- फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम स्वरूप खान ने अपनी मधुर आवाज में फिल्मी गाकर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, रूस से आए सांस्कृतिक दल ने अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


केरल और किन्नौर के आए दल ने भी शानदान प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 
विज्ञापन


स्टार कलाकार स्वरूप खान ने कई गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सुष्मिता दास ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले संध्या की शुरुआत कुल्लवी नाटी से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Swaroop Khan performed at the first cultural nigh of International Dussehra Festival

भेखली के चुन्नी लाल, मनाली के हरीश, सैंज के गिरधारी लाल, कुल्लू के मुनी लाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण म्यूजिकल ग्रुप, कुल्लू के यशवंत, ढालपुर की अदिति, जिंदौड़ के हिडिंबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ग्रामंग के पंचाली म्यूजिकल ग्रुप, चौपाड़ास के फुंगणी म्यूजिकल ग्रुप, मोहरारधार के परमेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप, गाहर के टिकम दास राठी, बंजार के कमलेश कुमार, म्यूजिकल ग्रुप छमाहण के सुख राम, बंदरोल के वीरनाथ म्यूजिकल ग्रुप, रीना म्यूजिकल ग्रुप गाहर, कुल्लू के संजय कुमार, मनाली के खेम राज, भुंतर के राजेंद्र, जाणा के राजेंद्र ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

Swaroop Khan performed at the first cultural nigh of International Dussehra Festival

बिलासपुर के अक्षय शर्मा, मनाली की नीनू, कोटखाई के कलाकार मोहिंद्र शर्मा, कांगड़ा के रमेश कटोच, हमीरपुर की विनोद कुमारी, जल्लुग्रां के यशवंत, प्रियंका ठाकुर, साहिल, नितिन, मंडी के पंकज शर्मा, गंगा सिंह चौहान, गुंजन और सैंज के कलाकार लाल सिंह ने कुल्लवी गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, एडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed