{"_id":"625bd6fc8e31230df77b6629","slug":"swaran-sangthan-wave-black-flag-slogans-of-go-back-greeted-cabinet-minister-dr-rajiv-saizal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंत्री डॉ. सैजल के गृह क्षेत्र में सवर्ण संगठन ने लगाए गो बैक के नारे, दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंत्री डॉ. सैजल के गृह क्षेत्र में सवर्ण संगठन ने लगाए गो बैक के नारे, दिखाए काले झंडे
Sun, 17 Apr 2022 10:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:26 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। सवर्ण संगठन के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और सवर्ण एकता जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी, राजीव सैजल गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र कसौली और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के गृह क्षेत्र में सवर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री को काले झंडे भी दिखाए। हालांकि, पुलिस ने सवर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सवर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी और मंत्री के सामने नारेबाजी की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल चामिया में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। वह चामिया के बांजनी में कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तो जुब्बड (शक्तिघाट) में सवर्ण संगठन के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और सवर्ण एकता जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी, राजीव सैजल गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बीते दिनों संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ खासा रोष है। सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों पट्टाघाट मेले में भी मंत्री डॉ. राजीव सैजल के आने के बाद सवर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए थे। हालांकि, सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता काफी दूर पहाड़ी पर खड़े होकर नारे लगा रहे थे, लेकिन अब चामिया में मंत्री के सामने ही नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन