फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swami vivekananda Hospital not included in Himcare Health Scheme

करोड़ों के दान से बने अस्पताल का हिमकेयर योजना में नहीं नाम

Sun, 14 Jul 2019 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर बृज मोहन कंठबाल, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
बृज मोहन कंठबाल, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
swami vivekananda Hospital not included in Himcare Health Scheme
शांता कुमार, अध्यक्ष, विवेकानंद ट्रस्ट - फोटो : फाइल फोटो

जयराम सरकार की स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी हिम केयर बीमा योजना का लाभ भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के अस्पताल में नहीं मिल रहा है। स्वामी विवेकानंद अस्पताल प्रबंधकों ने अस्पताल को हिम केयर योजना के तहत पंजीकृत ही नहीं करवाया है। हालांकि, प्रदेश में कई छोटे-छोटे अस्पताल भी योजना के तहत पंजीकृत हो गए हैं, लेकिन पालमपुर स्थित यह अस्पताल अभी भी योजना से बाहर है। ऐसे में यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को हिम केयर का लाभ नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद अस्पताल प्रबंधन ने योजना के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इसके पीछे अस्पताल प्रबंधन के सरकार के पास करोड़ों रुपयों के लंबित बिलों का हवाला दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को अस्पताल में दिए उपचार के तहत सरकार ने उनके बिलों का भुगतान नहीं किया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अभी अस्पताल हिम केयर योजना के तहत पंजीकृत नहीं हुआ है। योजना के तहत पंजीकरण करवाना अस्पताल पर निर्भर करता है। वह इस योजना के दायरे में आना चाहते हैं कि नहीं। इस संबंध में लोग शांता कुमार से भी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल बनाने को लोगों ने दिया है करोड़ों का दान
लंबागांव पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अजय मेहरा, तलवाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद राणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र चौधरी, झुंग्गा देवी, युवक मंडल के प्रधान रवि कांत सहित स्थानीय लोगों झंडा सिंह, पंकज ठाकुर, सतपाल भटेडिया, संजय चौहान, रवि समकड़िया, संजय कुमार और रविंद्र चौधरी आदि का कहना है कि जब अस्पताल की नींव रखी गई थी, उस समय स्थानीय लोगों ने करोड़ों रुपये दान दिया था। अब सरकारी योजनाओं का अस्पताल में लाभ न मिलने से लोगों में रोष है। छोटे-छोटे अस्पताल हिम केयर का लाभ दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास लंबित हैं करोड़ों के बिल : दुबे
स्वामी विवेकानंद अस्पताल हिम केयर योजना के तहत पंजीकृत नहीं करवाया गया है। अस्पताल को सरकार से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया लेना है। जब तक सरकार से क्लीयरेंस नहीं होती, तब तक कुछ नहीं कह सकते। फिर भी इसे योजना के तहत पंजीकृत करवाने की कोशिश की जाएगी। - डॉ. बिमल दुबे, एचओडी विवेकानंद अस्पताल पालमपुर

पंजीकरण को लेकर होगी कोशिश : शांता
स्वामी विवेकानंद अस्पताल पालमपुर हिम केयर योजना के तहत पंजीकृत नहीं है। इसके पंजीकरण को लेकर कोशिश की जाएगी। - शांता कुमार, अध्यक्ष विवेकानंद ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed