फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swachh bharat ranking shimla at 27th position

स्वच्छता रैकिंग में शिमला ने मोदी की वाराणसी को पछाड़ा

Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
swachh bharat ranking shimla at 27th position

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी को पछाड़ कर स्वच्छ भारत रैंकिंग में शिमला 27वें पायदान पर पहुंचा गया है। स्वच्छ भारत अभियान में शिमला का देश के 73 शहरों से मुकाबला था। देश के कई बड़े शहरों से आगे निकल कर शिमला ने बेहतर रैंकिंग हासिल की है। उत्तर भारत में शिमला शहर को चौथा रैंक मिला। 27वें पायदान पर पहुंचने के बाद अब शिमला को टॉप टेन में लाने के संकल्प की जरूरत है।

विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम के साथ साथ शहर के सभी लोगों का योगदान आवश्यक है। रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर एक बार फिर मैसूर शहर काबिज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर वाराणसी 65वें स्थान पर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अस्सी घाट से स्वच्छता अभियान की औपचारिक शुरूआत की थी। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत भारत सरकार ने जनवरी माह में देश के 73 शहरों में सर्वेक्षण किया था, जिसके बाद शहरों का स्कोर कार्ड तैयार किया गया।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में सर्विस लेबल स्टेटस जांचा गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली से आई टीम ने शहर का सर्वे कर सिटीजन फीडबैक लिया, इसके आधार पर स्कोर कार्ड तैयार किया गया। 2009-10 में नेशनल अर्बन सेनिटेशन पॉलिसी में सर्वेक्षण में शिमला को 292वां स्थान प्राप्त हुआ था। शिमला शहर की रैंकिंग में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नगर निगम शिमला की ओर से शुरू की गई स्वच्छता वाहन की सुविधा और स्वच्छता हेल्पलाइन 1916 की भी प्रशंसा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला ने इन बड़े महानगरों को भी पछाड़ा

swachh bharat ranking shimla at 27th position

स्वच्छता रेटिंग में शिमला ने लखनऊ, जयपुर, ग्वालियर, नासिक, अगरतला, लुधियाना, गुड़गांव, चेन्नई, बंगलूरू, दिल्ली एसडीएमसी, तिरुवंतपुरत, गांधीनगर, दिल्ली नार्थ डीएमसी, कानपुर, आगरा, श्रीनगर, अमृतसर, गुहाटी, फरीदाबाद, दिल्ली डीएमसी, शिलांग, कोची, जोधपुर, कटक, कोहिमा, देहरादून, रांची, वाराणसी, गाजियाबाद, रायपुर, मेरठ, पटना को पछाड़ा है।

इन शहरों की रेटिंग शिमला से बेहतर-
रैंकिंग में पहला स्थान मैसूर ने जबकि दूसरा स्थान चंडीगढ़ ने हासिल किया है। दिल्ली एमडीएमसी, विशाखापटनम, सूरत, राजकोट, गंगटोक, ग्रेटर मुंबई, पूणे, नवी मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, पणजी, थाने, हैदराबाद, नागपुर, भोपाल, इलाहाबाद, विजय वाडा, भुवनेश्वर, इंदौर, मदुरैई का नाम सूची में शिमला से ऊपर है।

इंस्पायरिंग लीडर सिटी में 12वां रैंक- स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणास्रोत बने 20 शहरों का भी चयन किया गया। इंस्पायरिंग लीडर सिटीज में शिमला ने 12वां स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त सिटीजन फीडबैक रेंकिंग में भी शिमला को 8वां स्थान मिला है।

अगला लक्ष्य टॉप टेन में लाना-
शहर के लोगों के सहयोग से ही शिमला सिटी रैंकिंग में 27वें पायदान पर पहुंच पाया है। नगर निगम का अगला लक्ष्य शहर को टॉप टेन में शामिल करना है। -पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed