फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swachh bharat mission Indian air force bike and car rally from Delhi to Leh

दिल्ली से लेह तक स्वच्छता का संदेश देंगे सेना के जांबाज

Fri, 10 Aug 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 10 Aug 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
swachh bharat mission Indian air force bike and car rally from Delhi to Leh

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आम नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए भारतीय वायु सेना दिल्ली से मनाली, लेह और थोइसे तक कार और बाइक रैली निकालेगी। वायु सेना की पश्चिमी कमान की ओर से करवाई जा रही रैली शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल गौड़ ने बताया कि शुक्रवार शाम को यह रैली अंबाला पहुंच गई। 11 अगस्त की शाम को वायु सेना के जांबाजों का यह काफिला मनाली पहुंचेगा।
विज्ञापन


12 को जिस्पा में रात्रि ठहराव के बाद यह रैली डेबरिंग की ओर कूच करेगी। 13 को यह डेबरिंग और 14 को लेह पहुंचेगी। 15 अगस्त को लेह में विश्राम के बाद 16 अगस्त को ये वायु सैनिक थोइसे की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

swachh bharat mission Indian air force bike and car rally from Delhi to Leh

16 और 17 को वे थोइसे में ही रुकेंगे और 18 को वापसी की यात्रा शुरू करेंगे। 18 और 19 को इनका रात्रि ठहराव लेह में ही होगा। 20 को डेबरिंग, 21 को जिस्पा, 22 को मनाली और 23 को अंबाला में रुकने के बाद 24 अगस्त को यह रैली नई दिल्ली में संपन्न होगी। अनिल गौड़ ने बताया कि लगभग 2372 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान वायु सेना के अधिकारी और जवान आम नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छता का संदेश देंगे। 

इस रैली के प्रतिभागियों में एयर वाइस मार्शल एके सिंह, ग्रुप कैप्टन राजीव शर्मा, ग्रुप कैप्टन वीवीएस राणा, ग्रुप कैप्टन पीजे वालिया, ग्रुप कैप्टन बीके शर्मा, विंग कमांडर आरएस चौहान, वारंट आफिसर एच मलिक, सार्जेंट एस आचार्य, सार्जेंट सीबी सिंह, सार्जेंट डी तिवारी, सार्जेंट एसके सिंह, सार्जेंट डी कुमार, कॉर्पोरल शशि कुमार, कॉर्पोरल पवन कुमार, कॉर्पोरल विक्रम गुलिया, कॉर्पोरल बी सिंह, कॉर्पोरल ब्रजेश कुमार, कॉर्पोरल एके चहल, एनसी राजकुमार और धर्माराजू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed