{"_id":"aaad996d6510f467e9041954428343a5","slug":"swachh-bharat-abhiyan-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से जोड़ा स्वच्छ हिमाचल अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से जोड़ा स्वच्छ हिमाचल अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Sep 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने इसे सोशल मीडिया से भी जोड़ दिया है। सरकारी महकमे अपने-अपने अभियान की गतिविधियों को Swachh Himachal फेसबुक एकाउंट पर डाल रहे हैं। इसमें फोटो चस्पां कर रहे हैं और दैनिक गतिविधियों से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर स्कूली बच्चों की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान को खूब प्रचारित किया जा रहा है। अभियान के फोटो डाले जा रहे हैं। इन्हें लाइक किया जा रहा है और जमकर कमेंट आ रहे हैं। इस तरह से इस स्वच्छ भारत अभियान को हिमाचल सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से और गति दे रही है।
विज्ञापन
सरकार ने इस पूरे अभियान की देखरेख की जिम्मेवारी ग्रामीण विकास विभाग में एक उपनिदेशक को दी है। उपनिदेशक रॉबिन जॉर्ज को दी है। रॉबिन जॉर्ज ने बताया कि फेसबुक से हिमाचल ने इस अभियान को स्वच्छ हिमाचल नाम से जोड़ा है। इसे स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल के नारे के साथ प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र के निर्देश के अनुसार हिमाचल में भी अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान को प्लान तैयार कर लिया है। हिमाचल सरकार ने अपने स्तर पर भी कुछ नए विचार इस अभियान में जोड़े हैं। विस्तृत प्लान एक अक्तूबर को लागू होगा।
- मनीषा नंदा, प्रधान सचिव, हिमाचल सरकार