Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sutlej above danger mark, Thali bridge submerged, water filled in many areas

Shimla News: सतलुज खतरे के निशान से ऊपर, थली पुल डूबा, कई क्षेत्रों में भरा पानी

Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sutlej above danger mark, Thali bridge submerged, water filled in many areas
आईटीआई भवन, काली माता मंदिर, फोरेस्ट विश्राम गृह और गो सदन में भी भरा पानी, लोगों में दहशत
विज्ञापन

चाबा पावर हाउस भी जलमग्न, पुल को किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद सतलुज नदी उफान पर है। इस वजह से सुन्नी का थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर गया है। इससे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं।
थली पुल क्षतिग्रस्त होने से थली, शाकरा, जेहड़वीं और साथ लगते ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर हर रोज सुन्नी के लिए सफर करने वाले लोगों पर पड़ा है। पुल क्षतिग्रस्त होने से सुन्नी और आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। एहतियातन प्रशासन ने पुल पर आवाजाही बंद कर दी है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल को बंद कर दिया है। सतलुज के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण सुन्नी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, आईटीआई भवन, काली माता मंदिर, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस और गोसदन सहित निचले रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर गया है। इन स्थानों पर पानी के साथ गाद भी भर गई है। वहीं जल भराव के कारण चाबा पावर हाउस भी जलमग्न हो गया है। इस वजह से यहां पंपिंग का काम पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन



तत्तापानी पुल को भी खतरा
सतलुज नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण तत्तापानी पुल को भी खतरा बना हुआ है। नदी का पानी पुल को छूते हुए गुजर रहा है। ऊपरी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा तो इसे भी खतरा हो सकता है। तत्तापानी स्थित स्नानागार भी नदी के पानी में जलमग्न हो गए हैं। इन क्षेत्रों में भारी मात्रा में गाद आ गई है। तत्तापानी-सुन्नी सड़क अधिकांश हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से अप्रिय घटना के होने का आदेश बना हुआ है। हालांकि शनिवार को सतलुज के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article