फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspense over himachal new DGP.

कौन बनेगा नया डीजीपी, नए विवाद से बढ़ा सस्पेंस

Thu, 19 Feb 2015 09:45 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
suspense over himachal new DGP.

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1986 बैच के अधिकारी एडीजीपी सीआईडी एसआर मरडी के डीजी बनने की राह में रोड़ा खड़ा हो गया है। 1984 बैच आईपीएस अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए एडीजीपी सोमेश गोयल की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय में दिए रिप्रजेंटेशन के बाद अड़चन आड़े आ रही है।

विज्ञापन


गोयल ने 11 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से मरडी को डीजी बनाने के लिए की गई डीपीसी के बाद अपना पक्ष मंत्रालय में रखा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार सोमेश गोयल को सुपरसीड करते हुए मरडी को डीजी बनाने की तैयारी में है। मुख्य सचिव पी मित्रा की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की बैठक में यह फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


जबकि, सोमेश गोयल मरडी से दो बैच सीनियर हैं। गोयल का नाम प्रदेश के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी में शामिल हैं और डीजी बनने के दावेदार हैं, लेकिन पहले भी उन्हें सरकार ने दरकिनार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची दरकिनार

suspense over himachal new DGP.

एक बार फिर डीपीसी में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। वर्तमान में डीजी जेल और डीजी प्रिजन के पद खाली चल रहे हैं। सोमेश गोयल ने वर्तमान में डीजीपी पद पर तैनात संजय कुमार को डीजीपी बनाए जाने के समय भी अपना पक्ष रखा था, लेकिन राज्य सरकार ने संजय कुमार को प्रदेश के पुलिस प्रमुख की कमान सौंपी जबकि संजय कुमार 1985 बैच के आईपीएस हैं।

यहां भी सरकार ने वरिष्ठता सूची को दरकिनार करते हुए संजय कुमार डीजीपी बना दिया था। सूत्रों का कहना है कि नई अड़चन खड़ी होने के बाद सरकार नया रास्ता निकला सकती है। मरडी के साथ ही सामेश गोयल को भी सरकार की ओर से डीजी रैंक दिया जा सकता है।

प्रमोशन परफोर्मा के आधार पर सोमेश गोयल को प्रमोशन दिया जा सकता है। क्योंकि, गोयल अभी भी प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में है। ऐसे में सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि मरडी भी डीजी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed