{"_id":"603dd1130be57025e541bb45","slug":"suspended-congress-mla-dharna-continue-in-vidhan-sabha-premises-sloganing-against-the-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा परिसर में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे निलंबित कांग्रेस विधायक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा परिसर में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे निलंबित कांग्रेस विधायक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Tue, 02 Mar 2021 11:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में धरने पर बैठे निलंबित कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य गेट पर विपक्ष के निलंबित पांच विधायकों का प्रदर्शन जारी है। सुबह से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सभी विधायक विधानसभा परिसर में जमीन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों के कड़े पहरे के बीच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। बता दें सोमवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए घटनाक्रम के मास्टरमाइंड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। सीएम अपनी पुलिस टीम के साथ आए और धक्के लगाने लगे। विपक्ष के सदस्यों को मालूम हुआ कि सीएम के इशारे पर यह ही सब कुछ हुआ है।
विज्ञापन