फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspecious persons caught in igmc

Shimla News: आईजीएमसी में रात को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़े तीन संदिग्ध, पुलिस के हवाले किए

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
suspecious persons caught in igmc
कंबल उठाकर ले जा रहा था एक आरोपी, परिजनों ने शोर मचाकर सुरक्षा कर्मी को दी सूचना, हुआ हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में सोमवार रात को सर्जरी, तीन और चार यूनिट के वार्ड के बाहर घूम रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। इनमें से एक बाहर सोए परिजनों के कंबल को उठाकर ले जाते हुए परिजनों ने पकड़ा और इसकी सूचना सुरक्षा कर्मी को देने के बाद आईजीएमसी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। एक संदिग्ध के पास पाए गए बिस्तर में लपेटे गए तीन चार कंबल पाए गए। परिजनों ने पहचाना कि ये उनके कंबल हैं। इसको लेकर परिसर में रात साढ़े बारह बजे से करीब डेढ़ बजे तक हंगामा हुआ। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने इसके बाद दो और संदिग्ध लोगों को घूमते हुए पकड़ा। इनमें से किसी का भी कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं था। तीनों को पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए लेकर गई। चौकी में आरोपी साहिल से पूछताछ की गई और उसके परिजनों से बात कर पूरी वेरिफिकेशन कर उसे छोड़ दिया गया।

बीते माह भी इसी तरह का एक संदिग्ध आईजीएमसी के वार्ड के बाहर घूमते हुए पकड़ा गया था। बीते सप्ताह एक परिजन के पैसे भी गुम हुए थे। सोमवार रात की इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। आईजीएमसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी परमानंद शर्मा ने माना कि सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे की यह घटना हुई है, इसमें पहले एक कंबल उठाते हुए पकड़ा गया, फिर दो अन्य को भी पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने घूमते हुए पाया। ये तीनों ही अस्पताल में क्यों आए थे, किसके साथ आए थे, नहीं बता पाए। इन तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में रात के समय 35 सुरक्षा कर्मियों के अलावा आईजीएमसी चौकी पुलिस भी गश्त करती है। कौन किस मरीज के साथ है, क्यों घूम रहा है, हर एक की पहचान करना मुश्किल होता है। सीसीटीवी कैमराें से भी नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed