{"_id":"28e5932f6548ef7a230ca2a492d7d6d8","slug":"suryansh-become-first-rated-player-in-chess-for-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज दस साल की उम्र में सूर्यांश ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज दस साल की उम्र में सूर्यांश ने बनाया रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग के सूर्यांश शतरंज में हिमाचल के सबसे कम उम्र के रेटिड खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यांश ने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बना लिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान वर्मा ने 1077 अंतरराष्ट्रीय अंक प्राप्त करते हुए मात्र दस वर्ष दो माह की उम्र में प्रदेश में सबसे कम उम्र में रेटिड खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। देवरीघाट पंचायत के रहने वाले सूर्याशं को पंचायत प्रधान सुरेश वर्मा, उपप्रधान प्रदीप खाची ने बधाई दी।
विज्ञापन
पिता राजेश वर्मा, माता शांति वर्मा बेटे की सफलता से खुश हैं। सूर्यांश ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 1 फरवरी को विश्व शतरंज संघ द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय रेटिड खिलाडिय़ों की सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5वीं कक्षा के छात्र सूर्यांश ने यह उपलब्धि 10 वर्ष 2 महीने में प्राप्त की है जिसके चलते वह हिमाचल प्रदेश के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय रेटिड खिलाड़ी बन गए हैं।