फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Survey to be conducted for NPR from May 16 along with census, CS gave instructions

जनगणना के साथ एनपीआर के लिए 16 मई से होगा सर्वे, सीएस ने बैठक में दिए निर्देश

Thu, 20 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Survey to be conducted for NPR from May 16 along with census, CS gave instructions
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जनगणना के साथ राष्ट्रीय एनपीआर के लिए 16 मई से सर्वे होगा। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने बैठक में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि सारी सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी। हर नागरिक का दायित्व है कि जनगणना अधिकारी को सही-सही जानकारी दें। उनकी व्यक्तिगत सूचना गोपनीय रहेगी। कोर्ट में भी सबूत के तौर पर पेश नहीं होगी। जनगणना की सूचना विकास कार्यों के लिए बहुत जरूरी है। विकास योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए जरूरी है। पुनर्सीमन आदि में भी इस सूचना का बहुत उपयोग होता है।  

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने भारत की जनगणना-2021 के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश मंडलीय जनगणना अधिकारियों और प्रधान जनगणना अधिकारियों के एक दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। कार्यशाला जनगणना संचालन निदेशालय ने करवाई। मंडलीय और प्रधान जनगणना अधिकारियों को मकानों के सूचीकरण और मकानों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने मंडलीय और प्रधान जनगणना अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य पूरे समर्पण के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने सभी जिलों में फील्ड ट्रेनर भी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


निदेशक जनगणना संचालन डॉ. सुशील काप्टा ने जनगणना की पृष्ठभूमि, इसके महत्व और कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी। कहा कि पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतनीकरण का कार्य 16 मई से 30 जून तक होगा। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी तक सामान्य क्षेत्रों में जनसंख्या की गणना का कार्य होगा। पुनरीक्षण का दौर एक से पांच मार्च तक चलेगा। बर्फ से ढके सीमा क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 11 से 30 सितंबर तक होगा और पुनरीक्षण दौर एक से 5 अक्तूबर, 2020 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एप से होगा जनगणना 
हिमाचल में हाउस लिस्टिंग का पहला चरण 16 मई से 30 जून के बीच निर्धारित किया गया है। इसमें एक प्रश्नावली होगी। इसे घर-घर पहुंचाया जाएगा। भरा जाएगा। न केवल पेपर के माध्यम से बल्कि इसे इलेक्ट्रानिकली किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed