{"_id":"687e447e1c6f9c030b0623d1","slug":"survey-of-tolland-igmc-tunnel-will-be-done-with-five-crore-shimla-news-c-19-sml1001-571066-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टाॅलैंड आईजीएमसी टनल का सर्वेक्षण पांच करोड़ से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टाॅलैंड आईजीएमसी टनल का सर्वेक्षण पांच करोड़ से होगा
विज्ञापन
आवेदन लेने के बाद चल रही कंपनी की चयन प्रक्रिया, तकनीकी मूल्यांकन का कार्य पूरा
फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ ही डीपीआर भी बनेगी
टनल बनने से सर्कुलर रोड पर वाहनों का दबाव होगा कम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टॉलैंड से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के लिए बनने वाली सुरंग (टनल) के लिए पांच करोड़ रुपये से सर्वेक्षण होगा। हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसी) ने आवेदन लेने के बाद कंपनी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए तकनीकी मूल्यांकन का कार्य भी पूरा कर लिया है। कंसल्टेंसी कंपनी टनल निर्माण के लिए फिजिबिलिटी (व्यावहारिकता का आकलन) करने के साथ ही डीपीआर बनाने का काम करेगी। इसके लिए तीन से चार कंपनियों ने आवेदन किया है। इससे पहले यह टनल नवबहार से आईजीएमसी तक बननी थी। करीब 295 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 880 मीटर लंबी इस टनल की डीपीआर भी तैयार कर ली थी लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट में बदलाव का फैसला लिया और अब टॉलैंड से यह टनल बनाई जा रही है। इसकी वजह यह है कि इससे संजौली क्षेत्र में तो जाम कम होना था लेकिन छोटा शिमला, पुराना बस अड्डा और लक्कड़ बाजार क्षेत्र को फायदा नहीं मिल रहा था। पूरे सर्कुलर रोड पर यातायात जाम कम हो, इसको देखते हुए सरकार ने टॉलैंड से टनल निर्माण के निर्देश दिए हैं।
टनल बनने से ट्रैफिक जाम होगा कम
टॉलैंड से टनल बनने से छोटा शिमला और संजौली में ट्रैफिक जाम कम होगा। अपर शिमला और ढली से टुटीकंडी आने-जाने वाले वाहन सीधे ढली बाईपास होकर आईजीएमसी से टॉलैंड पहुंच सकेंगे। इन्हें संजौली चौक या छोटा शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह पंथाघाटी और टुटीकंडी से खलीनी होकर आने वाले वाहनों को आईजीएमसी या अपर शिमला जाने के लिए बस अड्डे या छोटा शिमला जाने की जरूरत नहीं रहेगी। टॉलैंड से आईजीएमसी बनने वाली टनल से वाहन सीधे आईजीएमसी पहुंच जाएंगे। टनल के बनने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर तक घट जाएगी। इससे लोगों के समय की बचत होगी तो वहीं ईंधन की खपत भी कम होगी। एचपीआरआईडीसी के एससी महेश राणा ने बताया कि टॉलैंड-आईजीएमसी टनल निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये से सर्वेक्षण होगा। कंपनी चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के साथ ही प्रोजेक्ट की डीपीआर भी तैयार करेगी।