{"_id":"58dd16634f1c1b370763db10","slug":"survey-by-himachal-pradesh-congress-committee-for-unemployment-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ते के लिए खुद करेगी सर्वे प्रदेश कांग्रेस: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ते के लिए खुद करेगी सर्वे प्रदेश कांग्रेस: सुक्खू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेरोजगारी भत्ते पर खुद सर्वे करेगी। इसकी जिम्मेदारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दी गई है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी है। सुक्खू ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता कांग्रेस घोषणापत्र की प्रमुख मांग है। इसे लागू करने की बजट घोषणा से सरकार ने उचित कदम उठाया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इसका डाटा जुटाएगी। इसके लिए सभी ब्लॉकों को निर्धारित परफोर्मा भेज दिया गया है। इस पर जानकारी मांगी गई है। सुक्खू ने कहा कि पार्टी बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। ये काम जल्दी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन