सरप्लस शिक्षक होंगे शिफ्ट, तबादलों पर रोक का नहीं पड़ेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगाने के आदेश का प्रारंभिक कक्षाओं में चल रहे शिक्षकों के युक्तिकरण पर असर नहीं पड़ेगा। सरप्लस शिक्षकों को शिफ्ट करने की सरकार ने मंजूरी दी है।
11 जिलों में युक्तिकरण कर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार के आदेशानुसार सरप्लस शिक्षकों को स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि युक्तिकरण को सरकार ने मंजूरी दी है। इसके चलते ही सरप्लस शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नियुक्त किया जा रहा है।
प्रदेश के 11 जिलों के प्राथमिक स्कूलों में तैनात 1100 सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार से मंजूरी लेने के बाद सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। छात्रों की संख्या के अनुपात से शिक्षकों की तैनाती की गई है।
सरप्लस शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सरप्लस शिक्षकों के तबादले करने को मंजूरी दी है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्कूलों में बीते लंबे अरसे से अपने प्रभाव के चलते डटे शिक्षकों को ट्रांसफर किया जा रहा है।
यह है शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात
विद्यार्थी शिक्षक
1 से 60 2
61 से 90 3
91 से 120 4