फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   surgical strike 2: roar of the fighter planes mirage 2000 heard in Himachal

हिमाचल में सुनाई दी लड़ाकू विमानों की आवाज, मिराज की गर्जना से टूटी लोगों की नींद

Tue, 26 Feb 2019 05:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग/कुल्लू/धर्मशाला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग/कुल्लू/धर्मशाला/चंबा Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
surgical strike 2:  roar of the fighter planes mirage 2000 heard in Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान में आतंकवादियों के ट्रेनिंग सेंटर में हुए भारतीय वायु सेना के हवाई हमले की गूंज हिमाचल में भी सुनाई दी। प्रदेश के सीमांत जिलों लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और चंबा में देर रात मिराज-2000 की गर्जना से लोगों की नींद टूट गई।

विज्ञापन


कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग यही समझ रहे थे कि कोई विमान जा रहा है। हो सकता है सेना अभ्यास कर रही हो। सुबह जैसे ही टीवी खोला तो अहसास हो गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पुलवामा हमले का करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन

वादियों में आवाजें सुनाई देने लगीं

लाहौल निवासी लोबजंग दोरजे, नोरबू, ग्यालसन, शांति लाल और सोनम ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने चार बजे के आसपास उन्हें लाहौल की वादियों में आवाजें सुनाई देने लगीं।

उनकी नींद टूट गई। उन्हें लगा कि पहाड़ी में हिमखंड जैसे गिरने की आवाज है। बाहर निकल कर देखा तो अंधेरी रात में लड़ाकू विमान को जम्मू-कश्मीर की तरफ उड़ते देखा गया। हालांकि, लोगों ने सोचा कि यह भारतीय वायु सेना का अभ्यास है।

लेकिन, सुबह मीडिया के जरिये उन्हें पता चला कि वायु सेना ने पीओके में चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों में बड़ा हमला किया है। कांगड़ा की घरोह निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि विमानों की आवाज से उनकी भी नींद टूट गए। 

सुबह सेना के हमले की टीवी से सूचना मिली

surgical strike 2:  roar of the fighter planes mirage 2000 heard in Himachal

वे रात को तो समझ नहीं पाए लेकिन, सुबह सेना के हमले की टीवी से सूचना मिली। उधर, एसडीएम लाहौल सुभाष गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह 4.05 बजे उन्हें भी लड़ाकू विमानों के उड़ने की आवाज सुनाई दी।

इधर, कुल्लू में भी वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना को सुना गया है। राजेंद्र, दलीप, हिम्मत राम, जगदीश, नितेश तथा राज कुमार ने कहा कि उन्हें यह हवाई जहाज की नियमित उड़ान लगी। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमानों की आवाज इतनी तेज थी कि आधी रात को उनकी नींद टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed