फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suresh bhardwaj targets congress over election manifesto

कांग्रेस की देशद्रोही मानसिकता का जवाब अब जनता देगी: भारद्वाज

Thu, 04 Apr 2019 03:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Apr 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
suresh bhardwaj targets congress over election manifesto
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : फाइल फोटो

शिक्षा कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में की घोषणाओं से खूनी पंजे वाला असली चरित्र उजागर हो गया है। भारद्वाज ने कांग्रेस घोषणापत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय लोकसभा के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के लिए तैयार किया गया घोषणापत्र है।

विज्ञापन


कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए को हटाना, कश्मीर से एएफएसपीए को समाप्त करने और भारतीय सीमाओं पर भारतीय सैनिकों की संख्या कम करने जैसे कांग्रेस के घोषणापत्र के वायदों ने कांग्रेस पार्टी को जनता की अदालत में खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस की देशद्रोही मानसिकता का जवाब अब लोकसभा चुनाव में जनता देगी और देश में कांग्रेस का समूल नाश कर देगी। कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र ने साबित कर दिया है कि कश्मीर की समस्या वास्तव में कांग्रेस की ही देन है और उनकी इसी मानसिकता ने 1947 में भारत माता के टुकड़े करके पाकिस्तान जैसे नासूर को पैदा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से अधिक समय से देश पर राज किया, लेकिन हमेशा जनता के साथ धोखा ही किया है। कहा कि 1952 से लेकर लगातार कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही है।


आज एक बार फिर गरीबों की जेब में पैसा डालने का ख्वाब दिखा रही है। कांग्रेस के राज में हमेशा पैसा कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में ही जाता रहा है। भारद्वाज ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या वास्तव में कांग्रेस की ही देन है और सबसे अधिक बेरोजगारी यूपीए सरकार के शासनकाल में बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed