फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Surendra Thakur wins the post of President of the Tutu Market Welfare Committee.

Shimla News: मार्केट वेलफेयर कमेटी टुटू के प्रधान पद पर सुरेंद्र ठाकुर जीते

Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Surendra Thakur wins the post of President of the Tutu Market Welfare Committee.
महासचिव पद पर कमल प्रीत कोहली रहे विजेता, चुनाव में 222 में से 215 कारोबारियों ने किया मतदान
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए संतोष निर्विरोध चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मार्केट वेलफेयर कमेटी टुटू के शनिवार को हुए चुनाव में सुरेंद्र ठाकुर प्रधान पद पर विजयी रहे। महासचिव पद पर कमल प्रीत कोहली ने जीत दर्ज की। लक्ष्मी नारायण मंदिर टुटू में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चली मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने मतगणना कर नतीजों की घोषणा की।

घोषित चुनावी नतीजों के अनुसार प्रधान पद पर विजयी रहे सुरेंद्र ठाकुर को 108 मत मिले, इस पद पर खड़े दूसरे उम्मीदवार अजय कुमार शर्मा को 103 मत प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर चुनाव से पहले ही निर्विरोध चुने गए संतोष के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यकारिणी के महासचिव पद पर विजेता रहे कमल प्रीत कोहली को 107 मत मिले, जबकि देवेंद्र सिंह को 104 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद के लिए मैदान में उतरी महिला उम्मीदवारों में सपना शर्मा 112 मत लेकर विजयी रहीं, जबकि मीना ठाकुर को 99 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयदेव सूद को 107, जबकि मोहन सूद को 101 मत मिले। इस तरह जयदेव सूद छह मतों के अंतर से विजयी रहे।
विज्ञापन


चुनाव समिति के सदस्यों सुरेंद्र कुमार बाटला, राकेश वर्मा, यशपाल ठाकुर, कुलभूषण नेगी, राम प्रकाश, श्याम लाल, रोहित कालिया और रमेश सूद ने मतदान केंद्र में अपनी जिम्मेदारियां संभालीं और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग किया। सुरेंद्र कुमार बाटला और राकेश वर्मा ने बताया कि चुनाव में 222 मतदाताओं में से 215 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक सात मत रद्द हुए। अन्य पदों के लिए हुए मतदान में भी तीन से चार मत रद्द हुए हैं। कमेटी के इस चुनाव के लिए चुनाव समिति के आग्रह पर जतोग पुलिस चौकी से पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहे। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव में नगर निगम टुटू की पार्षद मोनिका भारद्वाज और पूर्व विधायक चिरंजी लाल की बेटी सोनाक्षी, कारोबारी सोनिया जसवाल के अलावा 80 वर्षीय वरिष्ठ कारोबारी बीएल सावल, 78 वर्षीय कारोबारी कैलाश अग्रवाल और 75 वर्षीय राम लाल शर्मा ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता सूची को लेकर हुआ विवाद
मार्केट वेलफेयर कमेटी टुटू के शनिवार को हुए चुनाव में 222 मतदाताओं की सूची में शामिल एक दुकान मालिक को मतदान करने से रोके जाने पर कुछ देर हंगामा भी हुआ। मतदाता सर्वजीत मेहता का कहना था कि मतदाता सूची में उसकी दुकान का नाम शामिल है, तो उसे मतदान करने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली कार्यकारिणी और चुनाव समिति की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची में उन्हीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नाम शामिल किए थे जिन्होंने नियमित रूप से सदस्यता शुल्क जमा किया था। चुनाव समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार बाटला ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, जिस दुकान को लेकर विवाद हुआ, उसमें वर्तमान में सिविल सप्लाई का ठेका चल रहा है। 31 मार्च तक उस दुकान की फीस जमा हुई थी, लेकिन इसका भुगतान करने का दावा कई लोग कर रहे थे। इस कारण दुकान के मालिक का नाम रिक्त होने के चलते इस पर मतदान नहीं हो सका।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed