फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   supreme court collegium recommends three new judges for himachal pradesh high court

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश, 12 हो जाएगी जजों की संख्या

Sat, 15 Jul 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jul 2023 05:53 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला का नाम हाईकोर्ट के जज के लिए तय किया है।

विज्ञापन
supreme court collegium recommends three new judges for himachal pradesh high court
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को जल्द तीन नए न्यायाधीश मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से नियुक्ति दिए जाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला का नाम हाईकोर्ट के जज के लिए तय किया है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित अब जजों की संख्या 12 हो जाएगी। इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने 5 दिसंबर 2022 को इन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी इन तीनों नामों पर सहमति जताई थी।

विज्ञापन


1991 से वकालत कर रहे रंजन शर्मा
रंजन शर्मा 11 दिसंबर 1991 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे। 29 मार्च 2019 को इन्हें हाईकोर्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सिफारिश में कहा है कि रंजन शर्मा अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह एक अच्छे व्यक्तिगत और पेशेवर व्यक्ति हैं और उनके संबंध में कोई भी प्रतिकूल बात सामने नहीं आई है। कॉलेजियम का यह विचार है कि रंजन शर्मा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए उपयुक्त हैं।
विज्ञापन


28 साल से वकालत कर रहे बिपिन चंद्र नेगी
बिपिन चंद्र नेगी भी पिछले 28 सालों से वकालत कर रहे हैं। उन्हें 1994 में अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें कई मामलों में न्याय मित्र नामित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सिफारिश में कहा है कि रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कानून की विभिन्न शाखाओं का ज्ञान है और हाईकोर्ट व जिला अदालत में उपस्थित होते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके व्यवहार और पेशेवर अंदाज को देखते हुए हाईकोर्ट जज के लिए पात्र माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1995 में ज्यूडिशियल ऑफिसर बने राकेश कैंथला
राकेश कैंथला की 7 अगस्त 1995 को न्यायिक सेवाओं में नियुक्ति हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि कैंथला की व्यक्तिगत और पेशेवर छवि अच्छी है। उनकी कर्तव्यनिष्ठ और रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें भी सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना है। राकेश कैंथला अभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed