{"_id":"6254616411b70217f62a3d7a","slug":"supply-of-water-giri-increased-shimla-news-sml405406720","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि से सप्लाई शुरू लेकिन गुम्मा रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि से सप्लाई शुरू लेकिन गुम्मा रही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि परियोजना से शुरू हुई
सप्लाई, जल्द मिलेगी राहत
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना से शहर के लिए पानी की सप्लाई बहाल हो गई है। परियोजना की पाइपलाइन शनिवार रात धमांदरी पंचायत के मझोली गांव में टूट गई थी। इसे कंपनी के कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया है। पंपिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, रविवार को दिनभर इस परियोजना के बंद रहने से शिमला शहर को सोमवार को 9.80 एमएलडी पानी ही मिल पाया है। यह सप्लाई सामान्य से आधी थी। इसके चलते शहर के सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मालरोड, लक्कड़ बाजार, यूएस क्लब, बालूगंज और चक्कर आदि इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार को यहां पानी की सप्लाई दी जाएगी। कंपनी ने सोमवार को गुम्मा पेयजल परियोजना के स्टोरेज टैंकों की भी सफाई की है। इसके चलते भी सोमवार दिन के समय कई घंटे तक पंपिंग ठप रही। कंपनी का दावा है कि रातभर सात पंप चलाकर शहर को भरपूर पानी दिया जाएगा। शहर में मंगलवार को सामान्य सप्लाई का दावा किया है।