फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Supplementary budget of 13141.07 crore passed in absence of opposition

HP Budget Session: विपक्ष की गैर हाजिरी में पारित हुआ 13141.07 करोड़ का अनुपूरक बजट

Wed, 15 Mar 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

विपक्ष की गैर हाजिरी में 13141.07 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधेयक पारित करने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Supplementary budget of 13141.07 crore passed in absence of opposition
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष की गैर हाजिरी में 13141.07 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधेयक पारित करने का प्रस्ताव रखा। राज्य का चालू वित्तीय वर्ष का बजट 13141.07 करोड़ बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च 2022 को 51365 करोड़ का बजट पेश किया था। इसके बाद में 54592 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की थी। बुधवार को उन्होंने इससे संबंधित विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा। उसके बाद इसे सदन में पारित कर दिया गया। राज्य स्कीमों को 11707.68 करोड़ और 1433.39 करोड़ केंद्रीय स्कीमों के लिए इसमें प्रस्तावित हैं। वेज एंड मीन्ज और ओवर ड्राफ्ट के लिए 6004 करोड़, 1260.65 करोड़ पेंशन सेवानिवृत्ति लाभ और 551.48 करोड़ बिजली सब्सिडी के लिए हैं। अस्पतालों, चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 444.03 करोड़ और हिमकेयर योजना को 345.08 करोड़ रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed